फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People returned without getting Aadhaar card made due to server failure

Maharajganj News: सर्वर फेल होने से बिना आधार कार्ड बनवाए लौटे लोग

Fri, 20 Sep 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
People returned without getting Aadhaar card made due to server failure
महराजगंज। शुक्रवार को प्रधान डाकघर का सर्वर फेल होने से आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही डाकघर में लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सर्वर ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। काफी इंतजार के बाद लोग घर लौट गए।
विज्ञापन

प्रधान डाक घर अधिकतर लोग डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर-दूर से आए थे। बैंदा निवासी शांति देवी ने बताया कि सुबह छह बजे प्रधान डाकघर पर अपने बेटी का आधार बनवाने के लिए पहुंची थीं, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन सका। मजबूर होकर दोपहर बाद घर लौट गईं। हरि किशन विश्वकर्मा राजमंदिर निवासी ने बताया कि दो दिनों से आधार कार्ड बनाने के लिए प्रधान डाकघर आ रहा हूं। बार-बार सर्वर फेल व एवं अन्य तकनीकी समस्या होने कारण कार्ड नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

नेहरू नगर वार्ड की निवासी ज्योति ने बताया कि आधार कार्ड में नाम का संशोधन करवाने के लिए तीन दिनों से प्रधान डाकघर का चक्कर लगा रही हूं। बार-बार सर्वर फेल होने के कारण कार्ड में सुधार नहीं हो सका। ईशा ने बताया विद्यालय में आधार कार्ड की आवश्यकता है इसलिए आधार कार्ड बनवाने के लिए चार दिनों से प्रधान डाक घर आ रही हूं। सर्वर फेल की समस्या के कारण आधार कार्ड नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमास्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर की समस्या से थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। सर्वर ठीक रहने से आधार बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed