{"_id":"655a534f513a983d77045ca3","slug":"people-remained-confined-to-their-homes-to-enjoy-the-world-cup-final-match-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9883-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विश्वकप फाइनल के मुकाबले का आनंद लेने के लिए घरों में कैद रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विश्वकप फाइनल के मुकाबले का आनंद लेने के लिए घरों में कैद रहे लोग
विज्ञापन
शास्त्री नगर वार्ड में वर्ल्ड कप को लेकर कंप्यूटर में मैच देखते लोग।संवाद
-छठ घाटों पर पर भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में हर जगह विश्वकप क्रिकेट देखने के लिए टीवी के पास लोग डटे रहे। दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमी छठ घाटों पर मोबाइल में स्कोर देखते रहे। शहर में कुछ दुकानों में लोगाें की भीड़ लगी रही। लोगों की नजरें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर रही।
लोग भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे विश्वकप फाइनल के मुकाबले का आनंद लेने के लिए घरों में कैद रहे। छठ घाटों पर पर भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की गई। ऑस्ट्रेलिया ने टास जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, भारत ने तेज शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवरों में 80 रन बना लिए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक के बाद एक चौके-छक्के लगाए। हालांकि, भारत के तीन विकेट आउट होने के बाद कहानी बदल गई। चौके-छक्कों पर जो दर्शक शोर मचा रहे थे वो शांत हो गए। ऐसा लगता है कि फाइनल मुकाबले के दिन सबकुछ थम गया है। लोग मैच का आनंद ले रहे हैं और भारत की जीत की दुआ करने लगे। शहर में हनुमानगढ़ी चौराहे पर पान की दुकान पर लोग मैच दे रखे रहे थे।
महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विध्यावासिनी सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन पारी खेली। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का नमूना दिखाया। काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। खिलाड़ी शिवम, अतुल ने बताया कि शुरूआत में भारतीय टीम की झोली विकेट आने से मनोबल काफी बढ़ गया। बेहतर ढंग से खेलते हुए टीम ने दबाव बनाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शामी के विकेट लेने पर क्रिकेट प्रेमियों को मुफ्त में पिलाया जूस
सक्सेना चौक के पास जूस की दुकान चलाने वाले गुलाम गौस ने क्रिकेट प्रेमियों को मुफ्त में जूस पिलाया। मैच के शुरुआती दौर में शामी ने विकेट लिया तो उत्साहित होकर गुलाम गौस ने चौराहे पर मौजूद लोगों को जूस पिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने मिलकर भारतीय टीम के जीत की कामना की।