फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People of the city warned of agitation against power cuts

Maharajganj News: बिजली कटौती के खिलाफ शहर के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 05 Sep 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
People of the city warned of agitation against power cuts
एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, घंटों हो रही कटौती में सुधार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। शहर में इन दिनों लगातार कई घंटो तक बिजली कटौती हो रही। जिससे आक्रोशित शहरवासियों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंच बिजली एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।


शहर के रहने वाले अनूप मद्धेशिया, हर्ष तिवारी, विशाल यादव, अंकित, आयुष गुप्ता, आकाश यादव आदि ने कहा है कि सरकार के आदेश के मुताबिक शहर में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में शहर के लोग उमस भरी गर्मी से जहां बेहाल है। वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार इन समस्याओं से बेखबर बने हुए है। इन दिनों शहर में लगातार कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित किया जा रहा है। ऐसे में रोजगार प्रभावित होने के साथ ही बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान है। अगर विभाग के जिम्मेदारों की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed