फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People disillusioned with Chief Minister Arogya Mela due to lack of better facilities

Maharajganj News: बेहतर सुविधा नहीं मिलने से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से लोगों का मोह भंग

Mon, 04 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
People disillusioned with Chief Minister Arogya Mela due to lack of better facilities
फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से अब लोगों का मोह भंग हो रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि अस्पताल पर समुचित इलाज मरीजों को नहीं मिल रहा है। कोई भी मरीज हो दवा सिर्फ एक ही होती है। विशेषज्ञ डाॅक्टर न होने से स्कीन व नाक कान गला के मरीजों का भी फार्मासिस्ट ही इलाज कर उनको दवा दे रहे हैं। ऐसे में अस्पताल पर मरीजों की संख्या आए दिन घटती जा रही है।
विज्ञापन

समय 01:05 बजे : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा गांव के ही 70 वर्षीय अतिराजी चर्म रोग संबंधी बीमारी के इलाज के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को अस्पताल पर आती हूं। यही से दवा करा रही हूं। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट से ही दवा लेकर घर चली जाती हूं। प्राइवेट में दवा कराने के लिए उतना पैसा नहीं है। जो भी दवा मिलता हैं उसका प्रयोग करती हूं। खांसी, बुखार से ग्रसित घिसियावन ने बताया कि बुखार काफी दिन से हैं साथ में खांसी आ रही है। उसके इलाज के लिए अस्पताल पर पहुंचा तो पता चला कि अब डॉक्टर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

समय 01.25 बजे: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में पेट दर्द से कराहते से पवन पहुंचे जिनको डॉक्टर मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने इलाज कर दवा दिया। खांसी बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय सोना पहुंची जिनको पैरासिटामॉल व एलर्जी का दवा देकर भेज दिया गया। खांसी का सीरप न होने से प्राइवेट में ले लेने की सलाह दी गई। अधिकांश मरीज बुखार,दाद खाज के पहुंचे जिनको काम चलाऊ दवा देकर सिर्फ औपचारिकता पूरी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 01.40 बजे : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में आयुष चिकित्सक आशुतोष कुमार टीबी के मरीज का इलाज कर उनको दवा दिया। टीबी के मरीज को दवा किट उपलब्ध कराया गया। पेट दर्द से कराहते हुए परशुराम पहुंचे जिनको अस्पताल पर मौजूद अधीक्षक प्रकाश चंद चौधरी ने इलाज कर दवा दिया। 70 वर्षीय मनखाही निवासी सरस्वती देवी इलाज के लिए पहुंची थी जिनका जांच किया गया तो पता चला कि खून की कमी है। जिनको दवा दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर जो दवा रहता है वह जरूर मिलता है। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश अग्रहरि, आयुष फार्मासिस्ट रामबेलास वर्मा व एलटी दीप्ति प्रभा व वार्ड व्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed