फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are upset due to the humid heat, there is a crack in the ground

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, भूमि में पड़ी दरार

Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to the humid heat, there is a crack in the ground
बादलों व सूर्यदेव के बीच दिन भर चला लुका छिपी का खेल, इंद्रदेव से बारिश की गुहार लगा रहे लोग
विज्ञापन

36 डिग्री अधिकतम तापमान के बावजूद 46 डिग्री की गर्मी का एहसास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम के तेवर से लोगों का हाल बेहाल है। स्कूल में बच्चे बेहोश हो जा रहे हैं। बारिश के लिए महिलाओं ने पूजा पाठ शुरू कर दी है। दो सप्ताह से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है। बादलों व सूर्यदेव केे बीच लुकाछिपी का खेल जारी है, लेकिन इंद्रदेव की कृपा नहीं बरस रही है। बारिश न होने से जहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं किसान भी अपनी भूमि में दरारों को देखकर रोज बारिश की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में काफी ज्यादा नमी की वजह से हीट इंडेक्स 46 डिग्री दर्ज किया गया। इससे काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई।
गर्मी व उमस ने हर वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां लोग उमस से परेशान होते हुए छांव की तलाश में जुटे हैं, वहीं दूसरे तरफ किसान भी बारिश न होने से सूखने के कगार पर पहुंची फसल को लेकर परेशान हैं। बारिश की बूंदों के न मिलने से धान की फसल वाली भूमि में दरार पड़ चुकी है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो जहां लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ेगा, वहीं किसानों की फसल भी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान भले ही 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन वातावरण में न्यूनतम नमी 70 प्रतिशत और अधिकतम नमी 85 प्रतिशत रहने की वजह से वास्तविक से काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई। हीट इंडेक्स 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों की हालत उमस भरी गर्मी से सुबह से लेकर शाम तक खराब रही। वातावरण में काफी ज्यादा नमी होने की वजह से कूलर और पंखा भी काम नहीं कर रहा था। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में लो वोल्टेज ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार वातावरण में काफी ज्यादा आर्द्रता होने की वजह से हीट इंडेक्स 46 डिग्री के आसपास रहा। इस वजह से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
बिजली की कटौती बढ़ा रही मुश्किल
जिला मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र नियमित अंतराल पर कट रही बिजली गर्मी व उमस में लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। मंगलवार को नगर के विभिन्न वार्डों में डेढ़ से दो घंटे के अंतराल पर हो रही कटौती ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ाने का कार्य किया। घुघली क्षेत्र में शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक हुई कटौती ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया। लोग जहां-तहां बेचैन व उमस व गर्मी से बचाव का प्रबंध करते दिखे। बिजली के न मिलने से बिजली से चलने वाले उपकरण वाले दुकानदार भी परेशान दिखे।
----------------------------------------------
क्या कहते हैं लोग
गर्मी व उमस ने जीना मुहाल किया है। नियमित रूप से हो रही बिजली कटौती ने इस मौसम में सभी की समस्याओं को बढ़ा दिया है। घर से लेकर बाहर तक कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है।

महेंद्रानंद जायसवाल, वार्डवासी गांधीनगर
--------------------------
जब से उमस व गर्मी बढ़ी है, तभी से कटौती भी होने लगी है। सुधारात्मक दृष्टि से पहल न किए जाने से आमजन को लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अतुल गुप्ता, वार्डवासी वीरबहादुर नगर
-----------------------------
नियमित रूप से हो रही कटौती ने घरेलू कार्यों में भी बाधा पहुंचाने का कार्य किया है। बिजली न मिलने से समय से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। लो वोल्टेज की वजह से भी समस्या है।
पूर्णिमा पांडेय, गृहणी मऊपाकड़
-------------------------------
मानसून के आए माह भर से अधिक समय हो गया, मगर अभी तक ऐसी बारिश नहीं हुई जिससे लोगों को राहत मिले। बारिश के न होने से मौसम की तल्खी से सभी को जूझना पड़ रहा है।
वंदना मिश्रा, गृहणी फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed