फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are terrified due to the movement of cubs in the garden

Maharajganj News: बगीचे में शावकों की चहलकदमी से लोगों में दहशत

Mon, 07 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
People are terrified due to the movement of cubs in the garden
घुघली। क्षेत्र के पकड़ियार-बिशुनपुर और कोटिया गांव के बगीचे में शावकों की चहलकदमी से गांव के लोग दहशत में हैं। चर्चा है कि दिन में छोटी गंडक नदी के किनारे रहते हैं। रात में कोटियां, पकड़ियार-बिशुनपुर, नारायण टोला, मेदनीपुर की सड़कों पर घूमते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा की रात को तेंदुआ अपने शावकों के साथ घूमता है। शनिवार की रात पकड़ियार बिशुनपुर गांव के गुड्डू तिवारी कुछ लोगों के साथ टहल रहे थे। इस बीच बगीचे के उस पार खेत के करीब ड्रेन के पुल के नीचे तेंदुए के दो दो शावक उछल कूद करते दिखे थे।
विज्ञापन

रास बिहारी ने कहा कि तेंदुए की आहट से डर लगा रहता है। वह पकड़ में नहीं आ रहा है। पिंजरा भी लगा था, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। चंद्रिका यादव, धनंजय यादव ने बताया कि शाम को बगीचे से जाने वाला रास्ता बंद हो जाता है। 10 दिन पहने वन विभाग की टीम ने भानु यादव के मुर्गी फार्म पर एक पिंजरा लगाया था। तेंदुए के दहशत से खेती किसानी नहीं हो पा रही है। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। बाहर निकलने से डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर कासिम अली ने बताया कि दो दिन पहले पकड़ियार गांव से फोन आया था। गंडक नदी के किनारे गांवों में तेंदुआ दिखने की बात लोग कह रहे थे। कोई सटीक लोकेशन मिल नहीं रहा है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed