{"_id":"67cb47ace29c9b51de0c89d3","slug":"people-are-losing-their-hard-earned-money-due-to-fraud-in-land-purchase-and-sale-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-144196-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन खरीद-फरोख्त में जालसाजी गाढ़ी कमाई गवां दे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन खरीद-फरोख्त में जालसाजी गाढ़ी कमाई गवां दे रहे लोग
Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। जमीन खरीद फरोख्त में जालसाजी से लोग कंगाल हो रहे हैं। अच्छी जगहों पर कीमती जमीन दिखाकर जालसाज पहले फंसा लेते हैं। इसके बाद रकम लेकर किनारा कस लेते हैं। ऐसे में जमीन की खरीदारी करने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।
पिछले एक माह में पुलिस करीब 15 से अधिक जमीन खरीद में धोखाधड़ी से संबंधित केस दर्ज कर चुकी है। ज्यादातर मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज होता है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय तमाम जालसाज लोगों को सस्ते कीमत पर जमीन बेचने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सक्रियता के चलते निबंधन कार्यालय और तहसील में भी इनकी पैठ बनी रहती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालसाज किसानों से एग्रीमेंट कराकर भूमि की सौदेबाजी करते हैं। ग्राहकों को लुभाते हुए रजिस्ट्री के बाद तत्काल कब्जा और फिर खारिज दाखिल कराने की बात भी कहते हैं। इतना ही नहीं जमीन बेचने के लिए वह तमाम लोगों का नाम लेकर भरोसा भी दिलाते हैं, लेकिन कई मामलों में भूमि बैनामा होने से पहले ही ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
पता चलता है कि उसने जिस भूमि को खरीदने के लिए रकम दी है। उसका मालिक कोई और है या वह प्राॅपर्टी सीलिंग या अन्य कोई सरकारी अमानत है। ऐसे में खरीदार की पूंजी डूब जा रही है। यदि किसी तरह बैनामा भी हो गया तो कब्जे के लिए तमाम प्रकार की दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। पूर्व में इस तरह की ठगी के शिकार तमाम लोग हो चुके हैं।