फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pedestrians troubled by dilapidated road

Maharajganj News: जर्जर सड़क से राहगीर परेशान

Thu, 12 Dec 2024 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians troubled by dilapidated road
परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी से श्रीनगर टोला पर जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क पर गिट्टियां बिखर गई है जिससे लोगों को आवागमन करने के लिए काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही। स्कूल आने जाने वाले बच्चे क्षतिग्रस्त सड़क पर गिर कर घायल हो जाते हैं।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी से श्रीनगर को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यह सड़क लगभग 20 वर्ष पूर्व बनी, तभी से आज तक मरम्मत नहीं हुई। इस सड़क की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। यह सड़क सीमावर्ती गांव सेवतरी चौकी को जोड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बभनी, तरैनी, सवनहवा, पिपरहिया, महरी, सेखुआनी, लुठहवा आदि गांवों के लोग नेपाल के धकधई, भैरहवा, बुटवल,नवल परासी आदि गांवों को जोड़ती है। क्षेत्र के नजीर अहमद, दीपक पांडेय, अहमद रजा,गामा, इस्लाम,अली रजा, दुर्गेश, राहुल यादव, विनोद यादव, गोपाल दूबे, रामनरेश यादव, महेश चौधरी, आलमगीर आदि लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।यह सड़क लगभग 20 वर्ष पूर्व बनी, तभी से आज तक मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed