{"_id":"6701bbbdd2f2a2427c080c84","slug":"payment-for-ro-plant-was-made-without-getting-it-installed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132969-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना लगवाए करा लिया आरओ प्लांट का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना लगवाए करा लिया आरओ प्लांट का भुगतान
Sun, 06 Oct 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
खुशहालनगर। ग्राम सभा भुवनी के एएनएम सेंटर पर बिना आरओ प्लांट लगाए सचिव और ग्राम प्रधान ने भुगतान करा लिया। मामला प्रकाश में आने के बाद डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और सचिव को नोटिस दी है।
भुवनी ग्राम सभा में एएनएम सेंटर पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगना था। आरओ प्लांट का भुगतान 30 मार्च को 41239 सचिव व ग्राम प्रधान ने करा लिया, लेकिन आरओ प्लांट नहीं लगाया। अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो दो सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान ने एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर प्लांट लगवा दिया। उक्त सेंटर पर तैनात एएनएम प्रियम ने बताया कि पहले आरओ प्लांट दो सप्ताह पहले लगवाया गया है।
चौकी प्रभारी घुघली को एक प्रार्थना पत्र भी दे चुकी हूं। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि ग्राम सचिव को नोटिस भेजकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
भुवनी ग्राम सभा के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आरोप निराधार है। एनएम सेंटर में पहले से आरओ प्लांट लगा हुआ था। एडीओ पंचायत नजीर अहमद ने बताया की अभी हमें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।