फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patrol the areas regularly during winter: SP

ठंड के समय नियमित क्षेत्रों में करें गश्त : एसपी

Sun, 21 Jan 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Patrol the areas regularly during winter: SP
महराजगंज/नौतनवा। रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृजमनगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने कार्यालय के अभिलेखों महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक, अपराध, विवेचना, ग्राम पंचायत, त्योहार रजिस्टर आदि की जांच-पड़ताल की। सफाई रखने व राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि ठंड के समय नियमित क्षेत्रों में गश्त करें और अपराध पर नियंत्रण रखें। संबंधित दरोगा भी अपने क्षेत्रों में गश्त की रिपोर्ट से अवगत कराएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएंगी। उन्होंने उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नौतनवा थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यालय, मलखाना, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, मेस, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। थाने में मौजूद कुछ फरियादियों से वार्ता कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली और प्रभारी निरीक्षक मनोज राय से निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed