फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients with increased bone pain due to viral infection in cold weather

Maharajganj News: ठंड में वायरल के साथ बढ़े हड्डियों में दर्द के रोगी

Fri, 07 Nov 2025 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients with increased bone pain due to viral infection in cold weather
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
23 रोगियों में 8 वृद्ध तो 15 युवाओं को भी मिला परामर्श
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 767 रोगियों का ओपीडी में हुआ उपचार
महराजगंज। तेजी से बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। मौसम के बदलाव में वायरल फीवर का ग्राफ जहां पहले ही बढ़ा हुआ है वहीं अब हड्डियों के दर्द के रोगी भी ठंड बढ़ने के बीच बढ़ रहे हैं। हाथ पैर की हड्डियों में दर्द की समस्या किशोर व युवाओं में भी देखी जा रही है। जोड़ों में दर्द से सर्वाधिक समस्या वृद्ध जनों को है। बृहस्पतिवार को हड्डियों में दर्द के कुल 23 रोगी आए जिसमें 15 किशोर व युवा तो आठ उम्रदराज थे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर खानपान की सलाह व दवा का परामर्श दिया।

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 767 रोगियों का उपचार हुआ। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। हड्डियों में दर्द की समस्या लेकर भी रोगी पहुंचे। किशोरों की जांच रिपोर्ट देखकर जहां डॉ. पवन कुमार ने सलाह दी वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास ने बताया कि सर्द मौसम में शरीर के जोड़ सख्त होने लगते हैं इससे दर्द और सूजन बढ़ती है। ऐसे रोगी सुबह की धूप जरूर लें। व्यायाम करते हैं तो आदत न छोड़ें। अचानक ठंडी हवा में जाने से बचें। दर्द बढ़ने पर गुनगुने पानी से सिकाई, कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार, भारी वजन उठाने से परहेज करें। बिना चिकित्सक की सलाह लिए कोई दवा न प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed