{"_id":"6474fa7bf64226fba8061555","slug":"patients-upset-due-to-foul-smell-emanating-from-drains-maharajganj-news-c-7-1-186038-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नालियों से उठ रही दुर्गंध से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नालियों से उठ रही दुर्गंध से मरीज परेशान
Tue, 30 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में जाम नाली व फैला गंदा पानी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में नालियों में कचरा भरा है। उससे उठने वाली दुर्गंध से मरीजों व तीमारदारों का जीना मुहाल है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। शौचालय की पाइप टूट गई है। जिम्मेदार अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ओपीडी के पीछे नालियां कचरे से पट गई है। मेडिकल बायोवेस्ट के सामने झाड़ियां उग आईं हैं। इससे मच्छर पनप रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट के सामने व नवजात शिशु देखभाल इकाई के पीछे नालियां भर गई हैं। मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल खुद बीमार है, दूसरों का क्या इलाज करेगा।
घुघली क्षेत्र के रामकेवल ने बताया कि बच्चे को दिखाने आए हूं। अस्पताल परिसर में सफाई ठीक नहीं है। बदबू के कारण अस्पताल परिसर में रुकना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के कारण कोई ठीक ढंग से बैठ नहीं पाता है। फरेंदा क्षेत्र से नाती को दिखाने आए रामाश्रय ने बताया कि इलाज के बाद बाहर बैठक जांच का इंतजार कर रहा था। परिसर में नालियां से दुर्गंध उठ रही थी। नालियों में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
...
कोट
अस्पताल परिसर में सफाई बेहतर ढंग से कराई जाती है। अगर कहीं नालियां भरी हैं तो उसे तत्काल साफ कराया जाएगा। स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. अर्जुन प्रसाद भार्गव, सीएमएस