फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from fever, stomach ache, diarrhea, vomiting and dysentery came for treatment

Maharajganj News: बुखार, पेट दर्द, डायरिया उल्टी दस्त के पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे

Sun, 01 Jun 2025 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 01 Jun 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever, stomach ache, diarrhea, vomiting and dysentery came for treatment
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में बुखार, पेट दर्द, डायरिया उल्टी दस्त के पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जहां विशेषज्ञ डाॅक्टरों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को इलाज में परेशानी हुई।
विज्ञापन

10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में डाॅ. मुकेश कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। जहां पर शकुंतला ने बताया कि धूप लगने के कारण मेरे पेट में दर्द हो रहा है। इसके इलाज के आरोग्य मेले में गई हूं। जहां पर डाॅक्टर सलाह दिए कि नीबू पानी का घोल बनाकर सुबह शाम पीजिए, जल्द आराम मिल जाएगा, लेकिन ओआरएस का पाउडर नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बबलू कुमार ने बताया कि रिश्तेदार के घर पर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। उधर, से लौटते समय लू लग गया। इससे तेज बुखार चढ़ गया है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आया। जहां पर डाॅक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकदंगा में डाॅ. वैभव चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले। जहां पर उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंची थी। जहां पर डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी, लेकिन ओआरएस का पाउडर नहीं दिया। मालती ने बताया कि दो दिनों से पेट में गैस बन रहा है। हल्का दर्द भी है। 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूदलापुर में डाॅ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। जहां पर घूम रही लीलावती देवी ने बताया कि छह वर्ष के पोते को तेज बुखार है।
इसके इलाज के लिए इधर-उधर परेशान हूं। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं। संतोष भारती ने बताया कि तेज बुखार के कारण आंख भी लाल हो गई है। जहां पर डाक्टर ने कुछ बुखार की दवाएं दी बोले अगर इससे आराम नहीं मिलेगा तो फिर दूसरी बार इलाज के लिए आइएगा।
उधर, डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी नौनिया का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीज इधर-उधर घूम रहे थे। उन्होंने मरीजों से पूछा क्या दिक्कत है। गुलाबी ने बताया कि हमें खांसी की परेशानी है, लेकिन अस्पताल में इसकी दवा उपलब्ध नहीं है। इससे उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में इलाज के आने वाले मरीजों के साथ लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में जो दवाएं उपलब्ध हो उसे मरीजों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed