{"_id":"6797de9d751516b217012c80","slug":"passengers-will-be-able-to-pay-fare-through-qr-code-in-roadways-buses-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141380-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बसों में क्यूआर कोड से किराया दे सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बसों में क्यूआर कोड से किराया दे सकेंगे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महराजगंज। नए वित्तीय सत्र से परिवहन निगम की बसों में कैशलेस व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावी कर दिया जाएगा। विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।
रोडवेज बस की सीटों के पीछे क्यूआर कोड का स्टीकर लगाया जाएगा। क्यूआर को स्कैन कर यात्री भीम ऐप से किराये का डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। अप्रैल से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
महराजगंज रोडवेज डिपो के अन्तर्गत 62 बसों का संचालन किया जाता है। अब पहली अप्रैल से इन बसों में भीम एप से डिजिटल भुगतान की सुविधा यात्रियों को मिल जाएगी।
परिचालक को ईटीएम पर भुगतान का अपडेट दिख जाएगा। ईटीएम को भी क्षेत्रीय कार्यालय से अपडेट कराया जाएगा। ईटीएम में एटीएम कार्ड स्वैप करने की सुविधा प्रभावी थी, लेकिन इसका उपयोग लोग कम ही करते थे।
विज्ञापन
इसके अलावा छुट्टा रुपये वापस करने में भी असुविधा होती थी। इन समस्याओं को देखते हुए पेपरलेस भुगतान की व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में डिपो को पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों में क्यूआर कोड स्टीकर क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से लगवाना सुनिश्चित करें।
ा