{"_id":"6474f9916fbeddc9880071f8","slug":"passengers-upset-due-to-ticket-window-being-closed-maharajganj-news-c-7-1-186333-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टिकट खिड़की बंद रहने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टिकट खिड़की बंद रहने से यात्री परेशान
Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड के नई कोट रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की सोमवार को बंद रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नौतनवां से गोरखपुर जा रही डेमो ट्रेन सोमवार की सुबह करीब 6:20 बजे नई कोट स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान टिकट खिड़की बंद थी। मजबूरी में कुछ लोग बगैर टिकट के ही ट्रेन में बैठ गए। बरवां खुर्द के राजू पांडेय ने बताया कि उन्हें महराजगंज जाना था। मजबूरी में बगैर टिकट ट्रेन में सवार होना पड़ा। लक्ष्मीपुर स्टेशन पर दौड़कर टिकट लेना पड़ा।
ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे उमेश वरुण, मनोज सिंह, विनय सिंह, द्वारिका पांडेय ने ट्रेन के आने के साथ टिकट खिड़की न खुलने पर नाराजगी जताई है। नई कोट के जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके परिवार और रिश्तेदारों को गोरखपुर जाना था, लेकिन टिकट नहीं मिला। नौतनवां रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जफर आलम ने बताया कि दो दिन से नई कोट का टेंडर खत्म हो गया था। ठेकेदार लखनऊ गए थे। सोमवार की दोपहर में लौटे हैं। शाम से वहां टिकट बिकेगा। संवाद
...