{"_id":"65c545fe732977ffac00a49a","slug":"passengers-stand-on-the-road-and-wait-for-the-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115356-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री
Fri, 09 Feb 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली कस्बे में बस स्टाप नहीं है। इससे लोगों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने कई बार बस स्टाप बनवाने की मांग की, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भिटौली कस्बे से महराजगंज या गोरखपुर जाने के लिए यात्री सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। गोरखपुर से महराजगंज की तरफ 50 से अधिक बसें रोजाना यहां से होकर जाती हैं। बसों में करीब एक हजार यात्री रोजाना भिटौली से जाते हैं, लेकिन उन्हें सड़क के किनारे खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। रात में जाने वाले यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े होने से परेशानी होती है। भिटौली कस्बे के मुख्य सड़क पर ही चालक बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाते और उतारते है। सड़क पर बस का इंतजार करने के दाैरान अक्सर लोग घायल हो जाते हैं।
भैसी के गुड्डू वर्मा ने बताया कि कस्बे में यात्रियों के बैठने की सुविधा नहीं है। वाहन खड़ी करने के लिए भी कोई जगह निर्धारित नहीं है। ऐसे में सड़क पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। धरमपुर के राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि बस स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही बस में चढ़ने उतरने में यात्रियों को काफी असुविधा होती है। नौजवान तो किसी तरह चढ़ जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है।
विज्ञापन
पचरूखिया के सुधीर सिंह ने बताया कि महराजगंज में नौकरी करता हूं। रोजाना आना-जाना होता है, बसों का ठहराव भी निश्चित नहीं है। गंतव्य तक पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है। भिटाैली के गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बस चालक मनमानी करते हैं, बस नहीं रोकते हैं। बस स्टाप बन जाय तो बसों का ठहराव निश्चित हो जाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।