फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger train left four and a half hours late due to engine failure

Maharajganj News: इंजन फेल होने से साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन

Sat, 06 Jul 2024 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Jul 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Passenger train left four and a half hours late due to engine failure
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन शनिवार को फेल हो गया। काफी इंतजार के बाद जब इंजन सही नहीं हुआ तो कुछ यात्री बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए, लेकिन कुछ यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे रहे। साढ़े चार घंटे बाद दुर्ग एक्सप्रेस का इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नकहा जंगल से चलकर नौतनवा तक आने वाली 05471 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से 1:45 पर चलकर 4:10 पर नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। शुक्रवार को ट्रेन रेल लिंक मरम्मत के कारण 3:40 घंटे देर से देर शाम 7: 50 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन 05472 बनकर शाम 6:55 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती है, लेकिन देर से आने के कारण यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

लोग टिकट लेकर ट्रेन की प्रतीक्षा में थे जैसे ही ट्रेन आई यात्री बैठ गए। चालक ने जब इंजन को घुमाया तो नौतनवा रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया, जिससे आगे नहीं बढ़ सकी। इंजन फेल होने की जानकारी होने पर यात्री काफी परेशान हो गए। चालक ने काफी प्रयास के बाद जब इंजन आगे नहीं बढ़ा तो कंट्रोल और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। उसके बाद गोरखपुर से दुर्ग एक्सप्रेस का इंजन आया और देर रात 11:25 बजे ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों को काफी समस्या हुई जिसमें कुछ यात्री देर होता देख रोडवेज बस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन देर से आई थी उसके बाद घुमाते समय इंजन पावर फेल हो गया। दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन रवाना की गई।


पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से देर से आई दुर्ग एक्सप्रेस

नौतनवा। नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन नौतनवा रेलवे स्टेशन पर फेल होने के कारण दुर्ग एक्सप्रेस भी 2:20 घंटे देरी से नौतनवा पहुंची। सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से दुर्ग के लिए चलती है। दुर्ग एक्सप्रेस रात 10 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और सुबह 11:35 पर प्रस्थान करती है। गत शुक्रवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण 2:20 घंटे देर से चलकर 12:20 बजे नौतनवा पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि प्लेटफार्म खाली न होने के कारण दुर्ग एक्सप्रेस देर से आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed