फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Participants of Taekwondo competition received medals

Maharajganj News: ताइक्वांडों स्पर्धा के प्रतिभागियों को मिला मेडल

Sat, 08 Nov 2025 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Participants of Taekwondo competition received medals
महराजगंज। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वांडों प्रतियोगिता में जिले से प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। ताइक्वांडों एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पांच नवंबर से प्रतियोगिता हो रही है। आठ नवंबर को समापन होगा। इसमें शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागी पहुंचे चुके हैं। ऑफिशियल वर्ग की प्रतियोगिता में शिवांश देवराज, प्रांजल सिंह, प्रजन्य प्रताप सिंह, अविनबम, अंकित चौहान, उत्कर्ष सिंह, अजय भारती, सलमान हुसैन, नेहा यादव, आकृति गुप्ता, सत्यम मौर्या, अंकित कुशवाहा, राजेश गौड़, दीपांश सोनी, श्याम चौधरी, सौरभ सिंह, सत्यम, आशुतोष कुमार शामिल होंगे। वहीं फ्रेशर वर्ग के प्रतियोगिता में श्रेया पाठक, अंशिका श्रीवास्तव, रसिका सिंह, जान्हवी पटेल, वैष्णवी गुप्ता, अस्तित्व साहनी, आदर्श कुमार, अनिमेष प्रताप सिंह,सूर्या पाठक, अथर्व राय, अनुज विश्वकर्मा, मो अल्फाज, रिया, एवं रुकसाना प्रतिभाग करेंगे। जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि महराजगंज के उत्सव शर्मा नेशनल रेफरी के निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। टीम कोच राहुल राय, रियाज अली, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी और श्वेता प्रजापति को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed