फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Parliament sports competition begins today, preparations complete

Maharajganj News: सासंद खेल स्पर्धा का शुभारंभ आज, तैयारी पूरी

Sat, 17 Feb 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Parliament sports competition begins today, preparations complete
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के तहत जिला स्तरीय खेल रविवार से जिला स्पोर्ट स्टेडियम में होगा। स्पर्धा में विधानसभा स्तर के खेल में विजेता खिलाडी़ प्रतिभाग करेंगे। स्पर्धा में दो दिन पुरुष वर्ग व तीसरे दिन महिला वर्ग के खेल का आयोजन होगा।खेल को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोजक समिति के सदस्यो ने शनिवार को मैदान ठीक कराया।
विज्ञापन

खेल संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि स्पर्धा के प्रथम दिन रविवार को 9.30 बजे से खेल का शुभारंभ होगा। पुरुष वर्ग के खेल में 10.30 बजे से क्रिकेट व 1.30 बजे से फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कुश्ती व सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक ताइक्वांडो का आयोजन होगा। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के खेलो में 12 बजे से 12.55 बजे तक 10 0मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर के दौड़ का आयोजन होगा। एक बजे से 1.30 बजे तक शाटपुट, 1.35 बजे से 1.55 बजे तक लांग जम्प व दो बजे से 2.15 बजे तक हाई जम्प की स्पर्धा होगी। कबड्डी 1 बजे से 2 बजे तक वालीबाल व खो खो 2.15बजे से 3.15 बजे तक आयोजित होगी। स्पर्धा के तीसरे दिन महिला वर्ग के खेल व पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। 9 बजे से 10 बजे तक उद्घाटन सत्र चलेगा। इसके बाद 10 बजे से 10.50 बजे तक 100 मी, 200 मी,400 मीटर व 800 मीटर के दौड़ का आयोजन होगा। 10.20 बजे से 10.40 तक शाटपुट 10.10 बजे से तक लांग जम्प, 10.30 बजे से 10.40 बजे तक हाई जम्प 11 बजे से 12 बजे तक कबड्डी व वालीबाल,12.10 बजे से 1.10 बजे तक खो-खो का आयोजन होगा। समापन समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed