Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pankaj Chaudhary Takes a Dig at Akhilesh Yadavs Manifesto Says SP Now Considers Law and Order an Issue

महराजगंज: अखिलेश यादव के घोषणा पत्र पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- सपा को अब कानून व्यवस्था भी मुद्दा लगने लगी

Fri, 27 Nov 2026 12:52 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, महराजगंज
एएनआई, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

पंकज चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा पर गुंडों और अराजक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पुरानी पेंशन बहाली के वादे को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि घोषणा पत्र में वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें पूरा करने की मंशा होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary Takes a Dig at Akhilesh Yadavs Manifesto Says SP Now Considers Law and Order an Issue
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कानून व्यवस्था और माफिया के मुद्दे पर सपा के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के घोषणा पत्र में कानून व्यवस्था की बात सुनकर उन्हें हंसी आती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।

विज्ञापन
Trending Videos

पंकज चौधरी ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करना अलग बात है और उसका पालन करना अलग। वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान कानून व्यवस्था को तार-तार किया गया था। भाजपा सरकार ने पांच साल में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक जीत है कि आज समाजवादी पार्टी को भी लगने लगा है कि कानून व्यवस्था समाज के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सरकारों में गुंडों और अराजक तत्वों को संरक्षण देने का काम किया गया। पंकज चौधरी ने पुरानी पेंशन बहाली के वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में कोई भी वादा किया जा सकता है, लेकिन उसे पूरा करने की मंशा भी होनी चाहिए। उनके मुताबिक, विपक्ष को पता है कि उसकी सरकार नहीं बनने वाली, इसलिए वह घोषणा पत्र में ऐसे वादे कर रहा है।

विज्ञापन

गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर भी कसा तंज

विभिन्न दलों के गठबंधन और चुनाव लड़ने के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव लड़ना और गठबंधन बनाना सभी दलों का अधिकार है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी 181 सीटों की सूची जारी करती है, जबकि समाजवादी पार्टी ने उसे 26 सीटों तक सीमित कर दिया है। समझौता होने से पहले ही पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र केवल भाजपा के लिए नहीं, बल्कि कहीं न कहीं कांग्रेस को भी संदेश देने का प्रयास है कि गठबंधन में रहना है तो रहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed