{"_id":"6a0cc5230477ceb0270cc6aa","slug":"panchayat-elections-should-be-held-on-time-or-the-tenure-of-village-heads-should-be-extended-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177592-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समय पर हों पंचायत चुनाव या ग्राम प्रधानों का बढ़ाया जाए कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समय पर हों पंचायत चुनाव या ग्राम प्रधानों का बढ़ाया जाए कार्यकाल
विज्ञापन
समय पर चुनाव कराने या ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग
मिठौरा। ग्राम प्रधान संघ मिठौरा ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष वंदना देवी के प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। उन्होंने पंचायतों के अधिकारों की रक्षा एवं समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में चुनाव में देरी होने की स्थिति में वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग भी की गई।
प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल मई माह के अंतिम सप्ताह में समाप्त हो रहा है। यदि इसके बाद पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधान गांव की समस्याओं और विकास योजनाओं से भलीभांति परिचित हैं। इसलिए कार्यकाल बढ़ाकर उन्हीं से पंचायतों का कार्य कराया जाए।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को गांवों के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।