फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat assistant assaulted, FIR

Maharajganj News: पंचायत सहायक से मारपीट, प्राथमिकी

Mon, 26 Jan 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant assaulted, FIR
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में पंचायत सहायक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 21 जनवरी को ग्राम हरखी निपनिया टोला के पंचायत भवन में हुई। पंचायत सहायक जितन सिंह के अनुसार, वह सरकारी कार्य कर रहे थे तभी ग्रामवासी करन उर्फ भोला, पवन सिंह और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने उनसे कहा कि उनकी माता का विधवा पेंशन काटा जा रहा है और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जितन सिंह के सफाई देने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। कागजात फाड़ दिए। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी करन ऊर्फ भोला, पवन सिंह व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed