फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pan number

नेपाल में अब भारतीय नागरिकों के लिए पैन नंबर अनिवार्य

Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
pan number
नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए पैन नंबर अनिवार्य
विज्ञापन

- बिना पैन कार्ड के नहीं मिलेगी नौकरी, रोजगार भी नहीं कर सकेंगे
- नियम के उल्लंघन पर नेपाल सरकार ने किया जुर्माने का प्रावधान
संजय कुमार पांडेय
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में रहकर नौकरी अथवा रोजगार करने वाले भारतीयों के लिए वहां की सरकार ने पैन नंबर अनिवार्य कर दिया है। बगैर पैन नंबर के अब वहां किसी भारतीय को न तो नौकरी मिलेगी और न ही वे रोजगार कर पाएंगे। नियम के उल्लंघन पर बारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

नेपाल सरकार द्वारा नया नियम लागू करने के बाद से भारतीयों में पैन कार्ड बनवाने की होड़ लगी हुई है। सोनौली सीमा से लगते रूपन्देही जिले में अब तक सात हजार भारतीय नेपाली पैन कार्ड बनवा चुके हैं, जबिक 20 हजार से अधिक ने आवेदन कर रखा है। पैन कार्ड के लिए भारतीय नागरिकों को परिचय पत्र के साथ वाणिज्य कार्यालय में आवेदन करना है। भारतीय दूतावास के अनुरोध पर उद्योग संघ शिविर लगाकर परिचय पत्र बनवा रहा है। इसके लिए आवेदक को एक फार्म भरकर यह जानकारी देनी है कि वह कब से क्या कार्य कर रहे हैं। साथ ही भारतीय नागरिकता के प्रमाण के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड व निवास प्रमाण पत्र भी देना पड़ रहा है। नए नियम के तहत नेपाल में नौकरी अथवा रोजगार करने वाले हर भारतीय को नेपाली पैन कार्ड बनवाना होगा। बिना पैन कार्ड के उन्हें नेपाली की कोई कंपनी में नौकरी नहीं मिलेगी। ठेले पर चाट-पकौड़ी और सब्जी बेचने वालों से लेकर अन्य तरह के रोजगार करने वालों पर भी यह नियम लागू है। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। रूपन्देही वाणिज्य कर कार्यालय भैरहवा के प्रभारी देवी प्रसाद भंडारी ने बताया कि भारतीय नागरिकों के लिए पैन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इसके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed