फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   paarking shulk kee do baar vasoolane par trak chaalak ne kiya hangaama

दो बार तहबाजारी वसूली गुस्साए ट्रक चालक ने काटा बवाल 17-25-40

Mon, 30 Aug 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
paarking shulk kee do baar vasoolane par trak chaalak ne kiya hangaama
टैक्स की वसूली के लिए एक ही ट्रक को दो बार रोकने पर हंगामा करता ट्रक चालक । - फोटो : MAHARAJGANJ
पार्किंग शुल्क की दो बार वसूलने पर ट्रक चालक ने किया हंगामा
विज्ञापन

नौतनवां(महराजगंज)। कस्बे के पुराने नौतनवां चौराहा पर सोमवार दोपहर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक नेपाली ट्रक चालक को नगर पालिका टैक्स की वसूली में लगे लोगों ने दोबारा रोक लिया। चालक ने एक ही शहर में दो स्थानों पर पार्किंग शुल्क वसूली का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे के वाद-विवाद के बाद वसूली करने वाले लोग बैकफुट हुए तब जाकर मामला शांत हुआ।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रुपंदेही जिले के ट्रक चालक रणजीत सुनार ने बताया कि वह अपनी नेपाली नंबर की ट्रक लेकर सोमवार की दोपहर नौतनवा कस्बे के पुरानी नौतनवां में स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर कपड़ा लोड करने के लिए आए हुए थे। चालक ने बताया कि नेपाल से आने के दौरान उसे नगर के गांधी चौक पर ही रोक कर खाली वाहन होने के बावजूद नपा पार्किंग शुल्क के नाम पर उससे 80 रुपये की वसूली की गई। जिसका पर्ची भी दिया गया। चालक जब माल लोड कर वापस हो रहा था तो उसे पुन: पुरानी नौतनवां चौराहा पर वसूली करने के लिए लोगों ने रोक लिया। चालक ने बताया कि टैक्स भरने की पर्ची दिखाए जाने के बावजूद दोबारा टैक्स भरने का उक्त लोग दबाव बनाने लगे। इस पर ट्रक चालक भड़क उठा और एक ही शहर में दो स्थानों पर नगर पालिका के नाम पर टैक्स की वसूली का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव का कहना है कि ट्रक चालक को रोककर हंगामा करने का मामला संज्ञान में नहीं है।दिन में एक वाहन से एक बार ही पार्किंग शुल्क वसूली का नियम है। यदि कोई नियम के विरुद्ध कार्य करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed