फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Overhead tank construction not completed, responsible unaware

Maharajganj News: ओवरहेड टैंक निर्माण नहीं हुआ पूरा, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank construction not completed, responsible unaware
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरे पड़े हैं। इसे लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। कहीं पिलर लगा है तो कहीं अभी तक पंप का कमरा भी नहीं बना है।
विज्ञापन

ग्राम हरिहरपुर में वर्ष 2023 में 368.677 लाख की लागत से मेसर्स जेएम सीएलसीईएसपीएल की ओर से 300 केएल का टैंक निर्माण करना था, लेकिन अभी टंकी का काम आधा भी नहीं हो पाया है। इसी मुंडेरा कला में 2023 में 218.14 लाख की लागत से शोथविक कोया संस्था की ओर से 200 केएल का टैंक जुलाई 2024 तक तैयार करना था, लेकिन अभी बोरिंग हुआ है।
विज्ञापन

टंकी का फाउंडेशन शुरू कर पीलर लगभग 10 फीट तैयार किया गया है। अब तक न तो मोटर कमरा का निर्माण शुरू किया गया है और न ही सोलर पैनल लगवाया गया है। बौलिया राजा में केवल बोरिंग और बाउंड्रीवॉल तैयार हुआ है। रामपुरमीर में कार्यदायी संस्था जेएमसीएलसीईएसईएल की ओर से 18 माह में काम पूर्ण करना था, लेकिन अभी तक सोलर पैनल ही लगवाया गया है। ग्राम सभा लेदवा में वर्ष 2021 से अमृत पेयजल योजना के तहत 156.92 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम व कार्यदायी संस्था जेएमसी एलसीई दिसंबर 2021 से लेदवा गांव में पानी की टंकी बना रही है। टंकी बनने से 500 सौ घरों में जलापूर्ति की जाएगी। अनुमान था कि जून 2023 तक निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी 40 प्रतिशत ही काम हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed