{"_id":"66469d4744d9ab8c7e0ad784","slug":"outrage-over-removing-soil-from-barn-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122629-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खलिहान की जमीन से मिट्टी निकालने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खलिहान की जमीन से मिट्टी निकालने पर आक्रोश
Fri, 17 May 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत के बरगदही बसंत नाथ में गोशाला निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार रात ठेकेदार के खलिहान की जमीन से जेसीबी लगाकर मिट्टी निकालकर गौशाला में भरने का मामला प्रकाश में आया। नगरवासियों का आरोप है कि ठेकेदार मिट्टी खरीदकर डालने के बजाय सरकारी भूमि को ही गड्ढा रहा है।
बरगदही बसंतनाथ के दक्षिण पोखरे के पास गोशाला का निर्माण शासन के निर्देश पर कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात जेसीबी चलने की आवाज सुनकर नगरवासी गए तो खलिहान में गड्ढा खोदकर जेसीबी से गौशाला के खाली मैदान में मिट्टी भरते देख हैरान रह गए। वार्डवासियों मनोज वर्मा, राकेश पांडेय, उदयराज कन्नौजिया, मिलन यादव, सुनील पासवान आदि के विरोध पर ठेकेदार ने यह कहकर अनसुना कर दिया कि एसडीएम के आदेश पर कार्य चल रहा है। लिखित रिपोर्ट मांगने पर कोई कागज नहीं दिखा पाया। एसडीएम एसडीएम चौक शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद