फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outline of National Sports Day celebration decided

Maharajganj News: राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह की रूपरेखा तय

Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Outline of National Sports Day celebration decided
महराजगंज। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

संगठन के सह-सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों एवं राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने कहा की हमारा उद्देश्य जनपद के खेल जगत में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान संरक्षक सीजे थॉमस, प्रणव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रितेश त्रिपाठी, अभिषेक विश्वकर्मा, महासचिव जीवेश मिश्रा, सह-सचिव राज जायसवाल, उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, डॉ. आनंद गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed