{"_id":"665ce7f5d3d457fa6e0cbbc4","slug":"order-to-register-a-case-against-three-including-the-then-police-station-in-charge-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-578196-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना पर करीब दो वर्ष पहले भूमि विवाद के मामले में सुलह समझौता के दौरान एक पक्ष को लॉकअप में बैठने के साथ उसके साथ दुर्व्यहार और एक तरफा कार्रवाई करना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक को भारी पड़ गया।
मामले में पीड़ित की गुहार पर विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट शाकिर हसन ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह और सिपाही परमहंस गौंड, समेत तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक वर्तमान में देवरिया जिले के मदनपुर में तैनात हैं।
न्यायालय में वाद दाखिल कर पीड़ित सिद्धार्थ गौतम निवासी पिपराकाजी ने बताया कि उसके गांव पर ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद का मामला चल रहा था। तीन जुलाई 2022 को दोनों पक्ष थाने पहुंचे
विज्ञापन
हुए थे।
पुलिस दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर उनके साथ अभद्रता कर लॉकअप में बैठा दिया। इतना ही नहीं पुलिस उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई हुए शांति भंग की धारा में पाबंद भी कर दिया। हद तो तब हो गई जब वह इस मामले में चालानी रिपोर्ट निकाली तो पुलिस ने उसमें उनकी गिरफ्तारी कही और से ही दिखाई थी।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कही भी उनकी समस्या की सुनवाई नहीं की गई। उसके बाद वह न्यायालय के दरवाजे पर पहुंच न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि अभी उन्हें इस प्रकरण में कोई आदेश नहीं मिला है।