{"_id":"62585a312f39494bd834d4ec","slug":"oprentice-fair-on-21-maharajganj-news-gkp4333860129","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अप्रैल को आयोजित होगा अप्रेंटिस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अप्रैल को आयोजित होगा अप्रेंटिस मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 अप्रैल को आयोजित होगा अप्रेंटिस मेला
धनेवा-धनेई स्थित आईटीआई में किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन की ओर से युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए 21 अप्रैल को अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बैठक कर मेले की तैयारी की जानकारी ली। कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत निगम व अन्य संबंधित विभाग व संस्थानों को पात्र अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के रूप में मौका देने की पहल करनी चाहिए। श्रम विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे पंजीकृत सर्विस सेंटर की सूची आईटीआई को उपलब्ध कराएं। जल जीवन मिशन में कार्यरत कार्यदायी संस्था अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के रूप में मौका दे। अप्रेंटिसशिप के दौरान संबंधित संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को न्यूनतम सात हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिसमें 1500 रुपये केंद्र व 1000 रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी, नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया, राजेश उपाध्याय, दीपेंद्र गिरी, पीके सिंह, सुमित राहा, अरविंद प्रकाश पाठक, रवींद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।