{"_id":"64f38a896c3a634e6d0d1f04","slug":"operation-conviction-became-helpful-in-punishing-the-culprits-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5023-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दोषियों को सजा दिलाने में मददगार बना ऑपरेशन कन्विक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दोषियों को सजा दिलाने में मददगार बना ऑपरेशन कन्विक्शन
विज्ञापन
141 मुकदमों को चिन्हित कर पुलिस ने मजबूत पैरवी कर 62 में दिलाई सजा, अन्य विचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दोषियों को सजा दिलाने में ऑपरेशन कन्विक्शन मददगार बना है। पुलिस ने 141 मुकदमों को चिन्हित कर 62 में बेहतर ढंग से पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाई। बचे हुए अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए पुलिस की ओर से कोशिश तेज कर दी गई है।
ऑपरेशन कन्विक्शन में हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, गोकशी, चोरी जैसे जघन्य अपराधों को चिन्हित किया गया। जिनमें कुल 141 मुकदमों में केवल दो-दो मुकदमों में अभियुक्त दोष मुक्त हुए हैं। पॉक्सो में 05, हत्या में 04, गोकशी में 05, चोरी में 07 एवं अन्य मुकदमों में 41 ऐसे हैं, जिनमें पुलिस विभाग व अभियोजन विभाग के समन्वय से सजा दिलाई गई है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत और 35 चिन्हित मुकदमों की विवेचना की गई। 26 मुकदमों में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस व अभियोजन टीम को लगाकर मुकदमों में लगातार पैरवी कराई जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बेहतर परिणाम मिला है। प्रबल पैरवी के परिणाम स्वरूप 62 मुकदमों में सजा दिलाई गई है, और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -