{"_id":"6a08d4e633f0ad60f601fc91","slug":"only-62-out-of-382-complaints-were-resolved-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177413-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में 382 शिकायतों में से महज 62 का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में 382 शिकायतों में से महज 62 का ही निस्तारण
विज्ञापन
निचलौल तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में समस्या सुनते एडीएम नवनीत गोयल।
निचलौल में 156 शिकायतों में से मात्र 43 का किया गया निस्तारण
विकास, राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें रहीं ज्यादा, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश
महराजगंज। जनपद के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों को लेकर तहसील पहुंचे। हालांकि ज्यादातर को निराशा हाथ लगी। जनपद में कुल 382 शिकायतों में से महज 62 का ही निस्तारण हो सका। सर्वाधिक शिकायतों निचलौल में आईं और यहीं पर सर्वाधिक निस्तारण भी हुआ। सदर क्षेत्र में 41 मामलों में से एक, फरेंदा में 89 मामलों में से पांच और नौतनवा में 96 मामलों में से 13 का निस्तारण किया गया।
निचलौल के तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 156 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 43 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे अधिक शिकायतें विकास विभाग से संबंधित रहीं। विकास विभाग के 77, राजस्व विभाग के 35 तथा पुलिस विभाग के 40 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त राशन कॉर्ड, आवास योजना, जल निकासी, सड़क, पेंशन और अतिक्रमण से जुड़े मामले रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने जलभराव, अधूरी सड़कें, पात्रता के बावजूद योजनाओं का लाभ न मिलने और भूमि विवाद जैसी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। कई शिकायतकर्ताओं ने वर्षों से लंबित मामलों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता
एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत मिले। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद और पारिवारिक मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि विवाद बढ़ने न पाए।
निचलौल में 96 मामलों में 13 का हुआ निस्तारण
नौतनवा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 96 मामले दर्ज हुए, जिनमें से महज 13 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं अन्य मामलों के समाधान के लिए विभागवार संयुक्त टीमें गठित की गईं। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस में आने वाले मामलों का फरियादियों की संतुष्टि के बाद ही निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मनमर्जी रिपोर्ट लगाने के कारण आए दिन एक ही मामले की बार-बार शिकायत मिल रही है, जिससे शिकायत की संख्या बढ़ती जा रही है और उसका निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। यह लापरवाही हरगिज बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विद्युत सतीश कुमार रावत, चकबंदी अधिकारी लालमणि मिश्रा, एसीओ महेंद्र कुमार पाल व चकलाल यादव, एडीओ रामकृष्ण प्रसाद, उपनिरीक्षक दिव्यांशु राय मौजूद रहे। संवाद
सड़क निर्माण को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने तहसील समाधान दिवस में एडीएम को पत्रक सौंपा। विनोद यादव ने बताया कि निचलौल बहुआर मार्ग से लेकर लेदी फाॅर्म तक की सड़क पूरी तरह से टूट गई है। आए दिन यहां लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। साथ की भाट क्षेत्र के किसानों का गन्ना भी गड़ौरा चीनी मिल पर इसी रास्ते से जाती है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल्द इस समस्या का समाधान करा दिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद