{"_id":"663557985c87eae11f091f46","slug":"onion-wheat-and-sugar-were-being-sent-to-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121610-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही थी प्याज, गेहूं और चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही थी प्याज, गेहूं और चीनी
Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर पिकअप लदी प्याज, गेहूं और चीनी की खेप को बरामद कर ली है। वहीं टीम ने मौके से एक शख्स को भी पकड़ लिया। मामले में टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की कुछ लोग प्याज, गेहूं और चीनी की खेप की तस्करी कर अवैध तरीके से नेपाल भेजने के फिराक में थे। वही मुखबिर की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 516/22 से सटे रघुनाथपुर गांव के पास पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर पिकअप से तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही 50 बोरी प्याज, 7 बोरी गेहूं तथा 2 बोरी चीनी बरामद कर लिया। जबकि टीम मौके से एक शख्स को भी पकड़ लिया। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।संवाद
विज्ञापन