{"_id":"669eed9fc9d91a243b04f197","slug":"one-school-one-sport-will-enhance-the-talent-of-youth-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127284-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक स्कूल-एक खेल से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक स्कूल-एक खेल से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा
Tue, 23 Jul 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूल के खिलाड़ियों को अब अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कहीं भटकना नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बेहतर खेल का माहौल बनाया जाएगा।
एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत अब स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराईं जाएंगी, जिसमें गांव की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक स्कूल-एक खेल योजना शुरू की गई है। इससे खेल का बेहतर माहौल तैयार होगा।
गांव के खेल में प्रतिभा रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दरअसल, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेल में प्रतिभाग कराने का नियम है, लेकिन विद्यालय में खेल की गतिविधियां नाम मात्र की होती हैं।
विज्ञापन
जब खेल प्रतियोगिता कराने का आदेश आता है तो कोरम जैसे-तैसे पूरा कराया जाता है। अब विद्यालय में ही खेल प्रतियोगिताएं करानी होंगी। इससे खिलाडि़यों की प्रतिभा निखरेगी। जिले में एक विद्यालय एक खेल की कवायद शुरू हो रही है। जनपद में कुल 278 विद्यालय हैं।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। हर विद्यालय की ओर से अपना एक खेल चुना जाएगा।
इसमें कबड्ड़ी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेक्टिस, टेनिस सहित अलग-अलग खेल चयनित करनी होगी। उसकी विद्यालय स्तर पर टीम तैयार की जाएगी।
पहले विद्यालय, ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराके खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा का आकलन किया जाएगा, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों का जिला और मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लाया जाए। यहां के विजेता को आगे जाने का अवसर दिया जाएगा।