{"_id":"64fe18d1281059cfbc003595","slug":"one-person-died-due-to-drowning-in-a-pond-in-khajuria-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-5483-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खजुरिया में पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खजुरिया में पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खजुरिया में पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
गोताखोर के ढूढ़ने के बाद देर रात व्यक्ति का शव मिला, मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के खजुरिया गांव में बने अमृत सरोवर में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकालवाई। शव को देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी राजाराम (55) शनिवार की शाम को काम के बाद पोखरे में नहाने चले गए। उसी दौरान गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। स्थानीय लोगों के काफी तलाश के बाद उनका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार व पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर पोखरे में राजाराम की तलाश करने लगी। कुछ देर के बाद सूचना आपदा मित्र को दी गई तो जाल के सहारे व्यक्ति की तलाश की गई। काफी देर के बाद पोखरे से बाहर राजाराम के शव को निकाला गया। उनकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीख पुकार मच गइ्र। उनके दो बच्चे हैं। मृतक बैंड बाजा व खेती करके परिवार की गुजर बसर करते थे।
एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा। शासन से मिलने वाली सहायता दी जाएगी।