फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one nomination rejected

नौतनवां से एनसीपी प्रत्याशी का पर्चा खारिज

Sun, 12 Nov 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
one nomination rejected
जिला मुख्यालय पर नामांकन फार्म की जांच करते एसडीएम सदर। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच में नौतनवां से एनसीपी प्रत्याशी का पर्चा छोड़कर शेष सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन कक्षों में सभी आरओ नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। वहीं सुरक्षा से जुड़े लोगों ने आराम फरमाया। नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशी समर्थकों के साथ डटे रहे।
विज्ञापन


जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में नौतनवां से एनसीपी प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके अलावा सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। महराजगंज नगर पालिका, नौतनवां नगर पालिका, नगर पंचायत घुघली, फरेंदा, सिसवा, निचलौल, सोनौली से अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 57 नामांकन पत्रों से एक का नामांकन खारिज होने के बाद फिलहाल मैदान में 56 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


जबकि सदस्य के 738 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए बसपा से श्रवण पटेल, बीजेपी से कृष्णगोपाल, कांग्रेस से अख्तर अब्बाशी, सपा से शैल जायसवाल, ‘आप’ से पशुपति नाथ गुप्त समेत सभी के पर्चे वैध पाए गए। एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों से जुड़ी जरूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नामांकन पत्रों की जांच के  दौरान महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के तमाम प्रत्याशी समर्थकों के साथ डटे रहे। वहीं घुघली के आरओ अधिशासी अभियंता नलकूप खंड फरेंदा आशीष कुमार रमन ने बताया कि सभी पर्चे वैध मिले हैं। जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सूचना भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका नौतनवां के एनसीपी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोतीलाल गौड़ का शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पर्चा खारिज कर दिया गया। एसडीएम/आरओ प्रेम प्रकाश अंजोर ने बताया कि एनसीपी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में शपथ पत्र अधूरा एवं जाति प्रमाण नहीं होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है। एक पर्चा खारिज होने के बाद नौतनवां में अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशी रह गए हैं। 

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद के सभी प्रत्याशियों के कागजात जांच के दौरान सही पाया गया। अब प्रत्याशियों के पर्चा वापसी के बाद ही मैदान में चुनाव लड़ने वालों की संख्या तय होगी। आरओ ने बताया कि सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले।

आनंदनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजेश जायसवाल, समाजवादी पार्टी व निर्दल से निवर्तमान अध्यक्ष विनोद गुप्ता, समाजवादी पार्टी से शंकर जायसवाल, कांग्रेस पार्टी से तनवीर, बहुजन समाज पार्टी से संजय सर्राफ के अलावा निर्दल संजय सर्राफ, पूनम सर्राफ व मोहम्मद अली ने नामांकन किया है। सभी के पर्चे सही पाए गए हैं। सदस्य के लिए 86 लोगों ने नामांकन किया। यहां सभी के पर्चे दुरुस्त पाए गए हैं। अब पर्चा वापसी के बाद अध्यक्ष व सदस्य के वास्तविक प्रत्याशियों की संख्या तय हो पाएगी।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत निचलौल के अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल 21 सेट पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिये शिवनाथ मद्धेशिया, अनिल वर्मा, विश्वनाथ मद्धेशिया, अजय जायसवाल, संतोष सिंह, सिराजुद्दीन, प्रदीप कसौधन, नुरलैन, सावित्री देवी सहित वृजेश उर्फ महेश गुप्ता के पर्चे वैध पाए गए। नगर पंचायत निचलौल से सदस्य के 78 प्रत्याशियों ने 116 सेट नामांकन किया था।

इनमें 2 लोगों का नामांकन निरस्त कर दिया गया। वार्ड नंबर 3 से कैलाश यादव के पर्चा पर प्रस्तावक का हस्ताक्षर न होने व वार्ड नंबर 12 से राजनेती देवी का प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने के कारण पर्चा निरस्त किया गया। नगर पंचायत सिसवा के अध्यक्ष पद के 8 प्रत्याशियों ने 17 सेट पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के रागिनी, संगीता, किरन, पुप्पा, उर्मिला, प्रियंका, संध्या सहित 8 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के 102 प्रत्याशियों ने 118 सेट पर्चा दाखिल किया। सभी पर्चे वैध पाए गए।


जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई है। सभी सूचनाओं को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed