फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, three injured in tanker and four wheel collision

टैंकर व चार पहिया में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 25 Dec 2017 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 25 Dec 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in tanker and four wheel collision
टैंकर व चार पहिया में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला

नौतनवां (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवां बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार को सुबह डीजल भरे नेपाली टैंकर और चार पहिया वाहन की आमने - सामने टक्हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों वाहन गड्ढे में पलट गए। इस हादसे में चार पहिया में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। घटना का कारण घना कोहरा बताया बताया जा रहा है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब आठ बजे नौतनवां स्थित एक टेंट हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी बनैलिया मंदिर से चार पहिया वाहन पर टेंट का सामान लादकर सुंडी चौराहे के समीप जा रहे थे। वाहन बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था, तभी गोरखपुर की तरफ से उसी लेन में तेज गति से आ रहे नेपाली टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। इस हादसे में चार पहिया वाहन में सवार टेंट हाउस के चार कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


आसपास के लोग एवं अन्य ट्रकों के चालक मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चार पहिया वाहन से घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों की पहचान मुड़िला निवासी बृजमोहन मिश्र, कोल्हुई थाना क्षेत्र के नअुवाडीह निवासी अंकुर, नगर के घनश्याम नगर निवासी चालक मोहम्मद आवेश, हमीदनगर निवासी अमरजीत के रूप में की गई। घटना में बृजमोहन के सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल बृजमोहन की मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई। इस हादसे में आवेश के दोनों पैर एवं अमरजीत के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी है। अस्पताल के डॉक्टर एमपी सोनकर ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के समय मौके पर घना कोहरा छाया था और टैंकर तेज गति में था। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed