फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One filed nomination papers

Maharajganj News: एक ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बसपा समेत चार प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
One filed nomination papers
नामांकन कक्ष में कागजों को ठीक करते कर्मी।
महराजगंज। नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बैरिकेडिंग पर पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया गया। जानकारी के अनुसार, बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम ने दो सेट में नाम निर्देशन पत्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद कुमार पटेल ने भी नाम निर्देशन पत्र का दो सेट प्राप्त किया, जबकि दो निर्दल प्रत्याशी का चार सेट और रामप्रीत ने भी तीन सेट नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी छेदी मजदूर ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस दौरान छेदी मजदूर ने विभिन्न प्रपत्रों के साथ फॉर्म 26 भी जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमे उनके द्वारा घोषित किया गया कि उनके और उनकी पत्नी के पास 65000 नकद हैं, जबकि छेदी मजदूर के बैंक खाते में कुल 10000 रुपये जमा हैं। साथ ही उनकी पत्नी के पास 1,40,000 मूल्य का 20 ग्राम सोना है। उनके पास एक दो पहिया वाहन है। अन्य कोई चल अथवा अचल संपत्ति उनके पास नहीं है। छेदी मजदूर के विरुद्ध कोई अपराधिक वाद भी नहीं दर्ज है। इस दौरान एआरओ सदर रमेश कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव, जेपी दूबे, राजी अख्तर, विनीत कुमार, कार्तिकेय, रामाज्ञा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed