{"_id":"60f0679e8ebc3ec2365589cc","slug":"one-died-in-road-accident-maharajganj-news-gkp4019788186","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी टेंपों में बाइक टकाराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी टेंपों में बाइक टकाराई, युवक की मौत
विज्ञापन

फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर कम्हिरया चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कम्हरिया खुर्द चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क के किनारे खड़ी टेंपो में बाइक सवार पीछे से टकरा गया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शिनाख्त करने का प्रयास किया तो काफी देर बाद युवक की पहचान हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहराइच जिला के नानपारा थाना क्षेत्र के बरईपारा निवासी यूनूस (38) सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगदही में रहकर कुछ काम करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक लेकर फरेंदा की तरफ आ रहा था कि कम्हरिया चौराहे पर टेंपो चालक सड़क के किनारे टेंपो को खड़ा करके चाय पी रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक पीछे से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार यूनूस गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दिया गया है। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।