फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one died In Channai Train accident

ट्रेन की चपेट में आने से जिले के युवक की चेन्नई में मौत

Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
one died In Channai Train accident
ट्रेन की चपेट में आकर जिले के निवासी युवक की चेन्नई में मौत
विज्ञापन

बरगदवां (महराजगंज)। रोजगार के लिए चेन्नई गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रमगढवां टोला भरगाही निवासी राम मिलन (26) डेढ़ माह पहले घर से रोजी- रोजगार की तलाश में चेन्नई कमाने गया था। रविवार को चेन्नई से राम मिलन के बड़े पिता के लड़के रमई ने फोन कर घटना की सूचना दी। जैसे ही राम मिलन की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर के सभी सदस्य बदहवाश हो गए। उन्होंने बताया कि रमई काफी परेशान था। घर से बात कर वह नाराजगी की मुद्रा में बाहर निकला।

बताया कि काफी देर बाद जब राम मिलन जब अपने रूम नहीं पहुंचा तो साथ में काम कर रहे गांव के लोग खोजते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ गए तो रेल की पटरी पर लोगों की भीड़ जमा देखी। समीप पहुंचे तो राम मिलन का शव क्षत- विक्षत मिला। राम मिलन की पुत्री रोशनी, पुत्र आदर्श व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चर्चा है कि पत्नी से उसकी कहा -सुनी हुई थी, मगर वह ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी को पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed