{"_id":"61ad0c57179e1820551e24b9","slug":"one-dead-body-found-near-railway-line-maharajganj-news-gkp4188326112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के पास गड्ढ़े में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के पास गड्ढ़े में मिला युवक का शव
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास गड्ढे में मिला युवक का शव
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पुरंदरपुर के पास रेलवे लाइन के बगल एक गड्ढे में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर टोला नवाडीह निवासी जितेंद्र (34) शनिवार की शाम अपने रिश्तेदार घर ग्राम मुडिला में बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात में करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन पुरंदरपुर के पास पहुंचा बाइक से फिसलकर रेलवे लाइन के बगल में एक गड्ढे में गिर गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में कीचड़ होने के कारण उसका सिर फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ टहलने गए थे। गड्ढे में शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व एक शराब की बोतल मिली। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने युवक का शव मिलने की पुष्टि की।