फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one corona case found

एक कोरोना पॉजिटिव मिला

Thu, 31 Mar 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
one corona case found
महराजगंज। जिले में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब सक्रिय केस 9 हो गए हैं। 9 लोग होम आईसोलेशन में हैं। अब तक कुल 11,08,402 सैंपल की जांच हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 14,856 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 146 है। 14,701 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बुधवार को 834 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है। अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की प्रत्येक दिन कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---------------------
2,910 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार जिले में बढ़ रही है। बुधवार को 2,910 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। वहीं केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरे डोज को लगवाने के लिए जागरूक किया। जिले में 50 केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। संवाद
विज्ञापन

-------------------
हत्यारोपित गिरफ्तार
महराजगंज। बीते दिनो कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक गांव के पास किशोरी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। जिसकी जांच में पुलिस जुटी थी। चन्द्रिका निवासी तेनुडांड़ मझारी, थाना बखिरा, जिला संतकबीरनगर, राकेश यादव निवासी परासखाड थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed