{"_id":"67d6bf37f75546870f0efae6","slug":"one-arrested-with-40-boats-of-teak-wood-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144726-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सागौन की 40 बोटा लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सागौन की 40 बोटा लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
Sun, 16 Mar 2025 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुनसेरवा चौराहे के पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा सागौन का 40 बोटा लकड़ी बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वन दरोगा जितेंद्र गौड़ की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।
सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, शनिवार की देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि कुनसेरवा चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा सागौन का बोटा जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो सोनौली की तरफ से ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रहा थी। तलाशी ली गई तो 40 बोटा सागौन और 15 क्विंटल सागौन कि जलौनी लकड़ी बरामद हुई। ट्रैक्टर चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील कुमार गिरी निवासी रेहरा थाना परसामलिक बताया। संवाद