फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One accused of gang rape sent to jail, the other sent to juvenile home

Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को जेल, दूसरे को बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
One accused of gang rape sent to jail, the other sent to juvenile home
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर मां के साथ ग्राहक सेवा केंद्र पर रकम निकालने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि दूसरे को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव कि किशोरी चौराहे पर मां के साथ आई थी। ग्राहक सेवा केंद्र पर बेटी को छोड़कर मां बाजार करने चली गई थी। इस बीच ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और बगल के दुकानदार ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी मां के साथ घर गई तो उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने गांव के लोगों को यह बताई तो लोग आक्रोशित हो गए। 11 अप्रैल को गांव के चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। मामले में शुक्रवार को ही केस दर्ज कर जांच पड़ताल की गई। शनिवार को एक आरोपी के उम्र को लेकर संशय दूर किया गया। उसके स्कूल से टीसी देखकर उम्र प्रमाणित की गई। इससे पता चला कि वह किशोर है। यह प्रकिया पूरी होने बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक आरोपी रामराज निवासी बेलवा बुजुर्ग थाना कोल्हुई को न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुडली चौराहा व एकसड़वा से गिरफ्तार किया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

ग्राहक सेवा केंद्र पर अक्सर आती थी किशोरी

महराजगंज। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई इसे अपने नजरिए से देख रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक किशोरी अक्सर ग्राहक सेवा केंद्र पर आती थी।
बगल के दुकानदार की नजर दोनों पर थी। इस वजह से वारदात के समय बगल का दुकानदार भी पहुंच गया था। आरोपियों पर कार्रवाई के बाद बाल अपचारी के बारे में कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि किशोरी अक्सर ग्राहक सेवा केंद्र पर आती थी। वहीं किशोरी कि मां ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किशोरी के गांव के कुछ लोग वारदात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बोले कि ऐसे लोग समाज के लिए हितकर नहीं होते हैं। सक्रियता नहीं बरती गई होती तो कार्रवाई भी नहीं हो पाती।

गांव के चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। यहां रहने वालों ने कहा कि घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया है। दोनों ऐसा कृत्य करेंगे कभी सोचा भी नहीं गया था। शनिवार को दोनों की दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा आसपास की दुकानें भी बंद थीं। चौराहे के लोगों ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर किशोरी अक्सर आती थी तो बगल का दुकानदार नजर रखा था।


वहीं कुछ कह रहे थे कि ग्राहक सेवा केंद्र है तो वहां जरूरत होने पर कोई भी जा सकता है। इसे गलत नजर से देखना उचित नहीं है। उधर, पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed