{"_id":"652d940d77670ac9bd037df4","slug":"on-the-second-day-devotees-reached-the-temples-and-worshiped-mother-brahmacharini-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7843-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूसरे दिन मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की मां बह्मचारिणी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूसरे दिन मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की मां बह्मचारिणी की पूजा
विज्ञापन
नगर के साथ ही जिले के अन्य दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं में आस्था की दिखी झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों पर पहुंचकर मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मांता ब्रह्मचारिणी की पूजा की। उन्होंने न सिर्फ वहां पूजा की बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
दूसरे दिन भी सुबह नगर के सिविल लाइंस व मऊपाकड़ स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं हों या पुरुष सभी ने मंदिर में दुर्गा प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर फूल व प्रसाद आदि को चढ़ाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर के पिछले हिस्से में कपूर-अगरबत्ती व नारियल को चढ़ाया। मऊपाकड़ स्थित दुर्गा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। हालांकि पहले दिन की तुलना में भीड़ नियंत्रित रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लेहड़ा समेत जिले के अन्य देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़
जिले के लेहड़ा मंदिर, बनैलिया देवी मंदिर, सोनाड़ी देवी, कुड़िया देवी, बोकड़ा देवी, पनियरा व बभनौली स्थित देवी मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने भी पहले मां की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर पूजा की तथा पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पुजारी से प्रसाद लेकर अपने गंतव्य तक रवाना हुए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी दिखे प्रबंध
लेहड़ा देवी, बनैलिया देवी व नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाई।