फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the pretext of getting a tricycle, the nephew got the land registered in his name.

Maharajganj News: ट्राई साइकिल दिलाने के बहाने भतीजे ने नाम करवा ली जमीन

Sun, 21 Dec 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a tricycle, the nephew got the land registered in his name.
संपूर्ण समाधान दिवस पर नौतनवा में मुख्य विकास अधिकारी ने 44 फरियादियों की सुनी समस्या
विज्ञापन

मौके पर 9 मामलों का किया गया निपटारा
नौतनवा/निचलौल। संपूर्ण समाधान दिवस पर नौतनवा में मुख्य विकास अधिकारी ने 44 फरियादियों को सुनकर 9 मामलों का तत्काल निपटारा किया। इस दौरान निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने फरियाद लेकर आए जरूरतमंद लोगों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने का सुझाव दिया।
अपनी फरियाद लेकर पहुंचे विशुनपुर फुलवरिया निवासी नूर मोहम्मद एक दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि साहब! ट्राई साइकिल दिलाने के बहाने भतीजे ने क्षेत्र के परसौनी स्थित मेरे खेत को अपने नाम करा लिया। छह साल से न्याय की गुहार लिए दर-दर भटक रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनने के लिए मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। उनसे पीड़ित ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं क्षेत्र के ग्राम सभा जमुहरा कला निवासी श्यामकरन त्रिपाठी ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया। सीडीओ महेंद्र प्रताप ने समाधान दिवस में आए कुल 44 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी नौतनवा अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने की। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जरूरतमंदों को एसडीएम और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कंबल देकर ठंड से बचने के लिए सुझाव दिए। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed