फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the last day 269 Candidates filled the form

अंतिम दिन 269 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
On the last day 269 Candidates filled the form
अंतिम दिन 269 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के सात निकायों में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए कुल 269 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें से 48 ने अध्यक्ष और 221 ने सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन किया। नामांकन के अंतिम दिन आने वाली प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए जिला व तहसील मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कई प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में पहुंचे। समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए प्रत्याशी के साथ जिला व तहसील मुख्यालय पहुंचे। समर्थकों की भीड़ व जुलूस के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशियों ने ताकत का एहसास कराया। सांसद, विधायक, पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी समर्थकों के हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया गया। महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के 6, नौतनवां से 7, फरेन्दा से 5, निचलौल से 9, सिसवा से 5, सोनौली से 10 और घुघली से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए फरेन्दा से 29, महराजगंज से 52, निचलौल से 47, सिसवा से 37, नौतनवां से 37 नामांकन दाखिल हुआ। सोनौली और घुघली में सदस्य पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

महराजगंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जायसवाल ने नामांकन किया। निर्दल प्रत्याशी राजेश मद्धेशिया, होसिला प्रसाद, अफजल अब्बाशी, नौशाद ने भी नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका के 25 वार्डों से सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। घुघली से अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, संतोष, इंदू, सुलोचना, शीला ने निर्दल पर्चा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को नौतनवां तहसील में बने अध्यक्ष पद के लिए सात एवं सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन किया। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुप्त ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए सपा की महिला उम्मीदवार रजनी देवी ने भी पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए बसपा से दिलीप गुप्ता ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए एनसीपी से मोतीलाल गौड़ ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में महिला उम्मीदवार सरोज देवी, राजेंद्र जायसवाल एवं ओमप्रकाश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के 37 पर्चे दाखिल हुए। सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सुनीता जायसवाल ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस उम्मीदवार हुमा नुसरत ने भी नामांकन दाखिल किया। एनसीपी से शारदा देवी ने नामांकन दाखिल किया। सोनौली से अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में मंजू जायसवाल, आशा सिंह, सुलोचना देवी, गीता, पुष्पा जायसवाल, शबनम यादव, जोहरा खातून ने नामांकन दाखिल किया।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने चार सेट पर्चा खरीदा। नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के लिए नौ लोगों ने 19 पर्चे दाखिल किए। भाजपा से अनिल वर्मा ने तीन सेट, सपा से शिवनाथ मद्धेशिया ने तीन सेट, बसपा से प्रदीप कसौधन ने दो सेट, कांग्रेस से विश्वनाथ मद्धेशिया ने चार सेट, एनसीपी से अजय जायसवाल ने दो सेट, संतोष सिंह ने दो सेट, नूरलैंड ने एक सेट, सावित्री देवी ने एक सेट, सिराजुद्दीन ने एक सेट पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद पर 47 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत सिसवा से अध्यक्ष पद के लिये 5 प्रत्याशियों ने 11 सेट पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा से रागिनी देवी के अलावा किरन, प्रियंका, संगीता, संध्या देवी आदि शामिल थीं। सिसवा से सदस्य पद के लिए 37 पर्चे दाखिल हुए।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत आनंद नगर सेे भाजपा प्रत्याशी राजेश जायसवाल के साथ विधायक बजरंग बहादुर सिंह पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन किया। समाजवादी पार्टी से शंकर जायसवाल पूर्व विधायक विनोद तिवारी के साथ नामांकन करने पहुंचे। निवर्तमान चेयरमैन विनोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। बसपा से संजय सर्राफ बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव व परशुराम निषाद के साथ नामांकन करने पहुंचे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुहम्मद अली, संजय सर्राफ व पूनम सर्राफ ने नामांकन किया है। सभासद पद के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को 29 सेटों में पर्चा दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed