फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On one hand, action is being taken and on the other, Munna Bhai is opening an illegal hospital.

Maharajganj News: एक तरफ कार्रवाई तो दूसरी ओर अवैध अस्पताल खोल रहे मुन्ना भाई

Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
On one hand, action is being taken and on the other, Munna Bhai is opening an illegal hospital.
महराजगंज। जिले में अवैध अस्पतालों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मुन्ना भाई अस्पताल वाले अपना धंधा चमकाने में लगे हैं। बड़े-बड़े डॉक्टरों का नाम व डिग्री लिखकर लोगों को झांसा देकर रकम एठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एक तरफ कार्रवाई करता है तो दूसरी ओर अवैध अस्पताल खुलने लगते हैं। पंजीकृत अस्पतालों से ज्यादा अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। शिकायत मिलने पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

घुघली नगर में अप्रशिक्षित स्टाॅप व अस्पताल खोलकर मरीजों का उपचार करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। इससे अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई है। बीते सोमवार की बात करें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने चार अस्पतालों की जांच की, जिसमें दो बिना पंजीकरण के संचालित मिले, उसे बंद करने का निर्देश दिया गया। घुघली कस्बे में एक साल में विभाग की टीम ने तीन अस्पताल व एक पैथोलॉजी को सील किया है।
विज्ञापन


घुघली सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित बिक्रम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने लिए अभियान चलाता है, जिसके तहत नगर में एक वर्ष में मानक के विरुद्ध संचालित तीन अस्पताल और एक पैथोलॉजी सील किया जा चुका है। जांच में अस्पताल के संचालकों का पता नहीं चला और न ही कागजात दिखा सके। दो अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित मिले। संचालकों को चेतावनी देते हुए आगाह किया गया कि बिना कागज का अस्पताल नहीं चला सकते है। जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान भरोसे चल रहा मरीजों का इलाज
महराजगंज शहर में कई अस्पताल हैं, वहां भी डॉक्टर नहीं दिखते हैं। बताया जाता है कि विभाग की मेहरबानी से अस्पताल संचालित हो रहे हैं। खास बात यह है कि डॉक्टरों की तैनाती जिस अस्पताल में दिखाई जाती है, वह वहां खुद न रहकर गोरखपुर या अन्य शहर में रहते हैं। मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। बीते 28 अगस्त को लक्ष्मीपुर बाजार में प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मारा था, जिसमें सोनारी मुहल्ला में अस्पताल संचालक विनय सिंह और विजय कसौधन बिना पंजीकरण, बिना चिकित्सक, प्रशिक्षित स्टाॅफ के ही अस्पताल संचालित करते मिले। अस्पताल की ओटी कक्ष को सील कर दिया गया था।

बगैर सर्जन हुआ था ऑपरेशन तो अस्पताल हुआ था सील
निचलौल शहर में सिसवा मार्ग स्थित एक मकान में अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटल को दो वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर सील किया था। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक सील हॉस्पिटल पर बगैर सर्जन के ऑपरेशन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई थी। हॉस्पिटल पर मरीजों की बेहतर इलाज को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed