फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officers should inspect the embankments

Maharajganj News: तटबंधों का निरीक्षण करें अधिकारी

Sun, 22 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Officers should inspect the embankments
फरेंदा। धानी बाजार स्थित बेलसर रिगौली तटबंध का शनिवार को उत्तरप्रदेश का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण करके बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बेलसर रिगौली तटबंध के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण के दरम्यान बाढ़ बचाव के लिए चल रहे कार्यों, बांध की मरम्मत और प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों को समय समय पर तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। लोगों ने धानी बाजार में राप्ती नदी के किनारे स्थित पुराने घाट के अस्तित्व को बनाए रखने की मांग की। ग्रामीणों ने जलशक्ति मंत्री को राप्ती नदी किनारे स्थित प्राचीन घाट के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताते हुए उसे संरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर जलशक्ति मंत्री ने जलजीवन मिशन से नदी घाट को बनवाने और संरक्षित करने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से वार्ता कर बाढ़ से बचाव के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, सिंचाई विभाग द्वितीय गोरखपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, एई जितेन्द्र कुमार पटेल, जेई विवेक कुमार, ग्राम प्रधान संजय सहानी, शैलेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed