फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Occupants expressed protest, team returned without removing encroachment

Maharajganj News: कब्जेदारों जताया विरोध, बिना अतिक्रमण हटाए लौटी टीम

Fri, 03 Jan 2025 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Occupants expressed protest, team returned without removing encroachment
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में तुलसीपुर चौराहे पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार का ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के चलते टीम बैरंग लौट गई। जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के ग्राम प्रधान ने गांव के तुलसीपुर चौराहे पर दर्जन भर लोगों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत जिला व तहसील प्रशासन से की थी। ग्राम प्रधान प्रमिला यादव ने शिकायत पत्र देकर कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और गांव से अवैध कब्जेदारों को उक्त भूमि को खाली करने को कहा। इससे लोग भड़क उठे। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन विरोध के चलते तहसील प्रशासन की एक न चली। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा। तहसीलदार ने ग्रामीणों और स्थानीय राजस्व टीम को समय सीमा निर्धारित कर अतिक्रमण हटाने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ। तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव नौतनवा ने बताया कि राजस्व टीम और ग्रामीणों में सहमति बनी है। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed