फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Objective of Rotary Club to bring social change

Maharajganj News: सामाजिक परिवर्तन लाना रोटरी क्लब का उद्देश्य

Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Objective of Rotary Club to bring social change
प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताई वर्ष भर की कार्ययोजना
प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताई वर्ष भर की कार्ययोजना
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुधार की दिशा में होंगे विविध कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोटरी क्लब का उद्देश्य जिले में सामाजिक परिवर्तन लाना है। समाज के बदलाव में क्लब की भूमिका अहम है। क्लब ने वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुधार के दृष्टिगत विभिन्न कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत गोष्ठी, सम्मान कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जहां लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए जागरूक किया जाएगा, वहीं विभिन्न भ्रमण कार्यक्रम से रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को एक-दूसरे स्थल के बारे में जानने व समझने का अवसर प्रदान करने का कार्य होगा।
ये बातें रविवार को नगर के एक होटल में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष सीजे थामस ने कही। वर्ष भर की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 19 जुलाई को होगा। 23 जुलाई को वाराणसी में होने वाली इंटरसिटी मीट में क्लब से जुड़े जिले के 26 लोग हिस्सा लेंगे। 25 जुलाई को माताओं व बच्चों के बेहतर पोषण के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। तीन अगस्त को रोटरी क्लब के महत्व पर गोष्ठी व 21 अगस्त को फरेंदा स्थित वृद्धाश्रम में सहभोज का आयोजन होगा। महामंत्री डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर दस शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त को विद्यार्थियों में शब्दकोश का वितरण होगा व शाम को ग्राम करमहां में साक्षरता पर फिल्म का प्रदर्शन होगा। वहां पर हाईस्कूल व इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि अक्तूबर माह में गोष्ठी, नाटक, नवंबर माह में मधुमेह बीमारी संबंधी जांच व परामर्श शिविर व क्रिकेट मैच आदि का आयोजन होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता व मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
दिसंबर में केरल जाएंगे क्लब के पदाधिकारी
रोटरी क्लब के 25 की संख्या मेें पदाधिकारी केरल में जाकर वहां की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास संबंधी गतिविधियों को जानने का प्रयास करेंगे।
-------------------------------------
महत्वपूर्ण दिवसों पर होंगे विविध कार्यक्रम
क्लब ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित करने, गरीबों को कंबल वितरित करने, लघु उद्योग संबंधी गोष्ठी करते हुए छोटे उद्यमियों को पुरस्कृत करने, कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग टेस्ट करने, पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सरकारी अस्पताल की नर्सों को गुलदस्ता व शाल देकर सम्मानित करने, पर्यावरण दिवस पर पौधराेपण करने का भी कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed